फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तौरा गांव के पास पड़े मिले दंपती के शव

Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-43- घटना के बाद दुकान पर जानकारी लेती पुलिस। संवाद
पुरवा (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र में तौरा गांव के पास भादिन नहर माइनर की पटरी पर दंपती के शव मिले। दोनों ने तीन महीने पहले आर्य समाज मंदिर में विवाह कर उन्नाव शहर में रहते थे। शव के पास बाइक पास खड़ी मिली। तड़पने की वजह से दोनों के शरीर में मिट्टी लगी मिली। शरीर पर चोट न होने से पुलिस जहर से मौत की आशंका जता रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के तूरी गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ला (58) झोलाछाप थे। तारनखेड़ा चौराहे पर उनका दवाखाना है। चचेरे भाई पूर्व प्रधान सुधीर शुक्ला ने बताया कि अनिल ने तीन महीने पहले निद्धा खेड़ा गांव की सोनी लोध (28) से आर्यसमाज मंदिर में दूसरी शादी की थी। बताया कि अनिल की पहली पत्नी माया और दो बेटियां अल्का और नैंसी हैं। एक बेटी का विवाह हो चुका है। परिवार और पत्नी-बच्चों का विरोध के चलते दोनों उन्नाव शहर के दरोगाबाग मोहल्ले में किराये पर रहने लगे थे। सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों के शव भादिन नहर माइनर पटरी से पुरवा जाने वाले रास्ते पर मिले।
विज्ञापन

अनिल का शव गमछे पर और सोनी का शव दुपट्टे पर था। रास्ते से निकल रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि मृतकों के पास से अभी कुछ नहीं मिला है, दोनों के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं, उनकी जांच की जाएगी। सीओ के अनुसार अनुमान है कि दोनों कहीं और से खाकर आए, हालत बिगड़ने पर बाइक किनारे खड़ी कर यहां लेट गए और मौत हो गई। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया जहर खाने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से मृतक का डेढ़ और मृतका का नौ किलोमीटर दूर है गांव
पुरवा (उन्नाव)। भादिन माइनर-पुरवा मार्ग पर तौरा गांव के पास जिस स्थान पर दोनों शव मिले हैं वहां से मृतक अनिल शुक्ला के गांव तूरी की दूरी डेढ़ किलोमीटर और मृतका सोनी के गांव निद्धाखेड़ा की दूरी नौ किलोमीटर है। पुलिस जांच कर रही है कि वह अपने घर आया था या फिर लड़की के घर गया था। कहीं कोई ऐसी बात तो नहीं हुई जिससे आहत होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया हो। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सर्विलांस की मदद से पुलिस फोन की कॉल डिटेल निकलवाएगी उसी से हकीकत भी सामने आएगी।

दोनों में मनमुटाव की चर्चा
चर्चा है कि कुछ दिनों से युवती किसी और के संपर्क में थी। वह अनिल से रिश्ता तोड़ना चाहती थी, इसे लेकर भी दोनों में मनमुटाव चल रहा था। हालांकि परिवार के लोग ऐसी जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। मृतका के पिता रामशंकर ने बताया कि सोनी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां शिवकली व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed