{"_id":"6a1f2cfdea48118df60ef5fb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151524-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को कुचला
विज्ञापन
फोटो-4- अभय सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर मौरंग लदे डंपर ने पासाखेड़ा लिंक मार्ग की ओर मुड़ते समय बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। डंपर कब्जे में लेकर पुलिस चालक का पता लगा रही है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बेहटा नथई सिंह गांव निवासी अभय सिंह (30), मौसेरे भाई सूर्यांश (14) पुत्र सुदीप सिंह को बुखार की दवा दिलाने बाइक से मंगलवार सुबह नौ बजे पुरवा जा रहा था। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गोकुलपुर गांव के पास पीछे से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने पासाखेड़ा लिंक मार्ग की ओर मुड़ते समय बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डंपर के नीचे फंसकर घिसटती चली गई। डंपर ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया और कोतवाल मौके पर पहुंचे। अभय के पास मिले मोबाइल से परिजन को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। घटना की सूचना पर फुफेरे भाई हिमांशु सिंह, प्रदीप सिंह और अभय के ससुर दशरथ सिंह, सास मीरा मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। हिमांशु ने बताया कि अभय ई-रिक्शा चलाते थे। बचपन में मां का निधन हो गया था। नाना कमलेश सिंह ने उनका पालन-पोषण किया। पिता ने इटावा में रहकर दूसरा परिवार बसा लिया। अभय का विवाह तीन साल पहले सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सहरांवा गांव निवासी दशरथ की बेटी शिखा से हुआ था। छह महीने का बेटा शिवांश है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौरंग लदे डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
नाना कर रहे थे पालन-पोषण
हादसे का शिकार सूर्यांश कक्षा सात का छात्र था। मां शिखा दिव्यांग हैं। परिवार की स्थिति सही न होने से उसका पालन-पोषण भी नाना कमलेश सिंह ने किया था। बुढ़ापे का इकलौता सहारा छिनने से दिव्यांग मां बेहाल है।