{"_id":"6a1f2ccc50023a533a0ab969","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151544-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ा टैंकर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ा टैंकर, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-11- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक राहुल के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास सोमवार की रात टैंकर आगे चल रहे डंपर चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से भिड़ गया। रफ्तार तेज होने से टैंकर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई।
फतेपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बंदीपुरवा गांव निवासी राहुल (30) टैंकर चालक थे। सोमवार को कानपुर से रायपुर जा रहे थे। रात करीब दो बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक ली तो पीछे चल रहा टैंकर उसी में भिड़ गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजन पहले शव लेकर घर चले गए। बाद में फिर दही पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम करवाया। पति की मौत से पत्नी उमा, मां कमला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। राहुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटा रियांश है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।