फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जहर से हुई थी दंपती की मौत

Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र में तौरा गांव के पास भादिन नहर माइनर की पटरी पर सोमवार के रात दंपती के मिले शवों का वीडियोग्राफी के बीच पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। इसमें जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। शरीर में किसी तरह की चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर बाद में शव ले गए।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के तूरी गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ला (58) ने दिसंबर 2025 में निद्धाखेड़ा गांव निवासी सोनी लोध (28) से दूसरी शादी की थी। परिवार के विरोध के चलते दोनों शहर के दरोगाबाग मोहल्ले में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार की रात अनिल और दूसरी पत्नी सोनी तौरा गांव के पास भादिन नहर माइनर की पटरी पर मृत मिले थे। घटना की सूचना पर अनिल के परिजन तो पहुंचे लेकिन सोनी के घरवालों ने आने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद अनिल का शव तो उनके परिजन लेकर चले गए। सोनी का शव ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस मृतका के पिता रामशंकर के घर गई और उनसे बात कर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि शाम करीब छह बजे शुक्लागंज स्थित घाट पर महिला का और अनिल के शव का जाजमऊ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रायड फोन में नहीं था सिम, दूसरे फोन की कॉल डिटेल की जांच
दंपती की मौत की घटना में पुलिस को मौके से दो मोबाइल मिले थे जिसमें एक एंड्रायड था और दूसरा की पैड। जांच के दौरान पुलिस को एंड्रायड फोन में कोई भी सिम नहीं मिला है। की पैड फोन में सिम पड़ा है। उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाकर पुलिस जांच करने की बात कह रही है। अगर कुछ मिलेगा तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed