{"_id":"6a20827707b52c67ba01965b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151594-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-18- गोविंद राजपूत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कंचनपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और पोस्टमार्टम कराया है।
असोहा थाना क्षेत्र के जबरेला गांव निवासी गोविंद राजपूत (48) ऑटो चलाते थे। बुधवार को उनका शव दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कंचनपुर गांव के पास ऑटो के बगल में लहूलुहान पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो खड़ा कर गोविंद सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गोविंद की मौत से पत्नी प्रेमा सहित तीन बेटियों में काजल, शिल्पी और लक्ष्मी बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया की वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
सात दिन में दूसरी मौत से परिवार टूटा
जबरेला गांव की प्रेमा के घर में सात दिन में दूसरी मौत हुई है। 28 मई को प्रेमा के इकलौते बेटे रौनक (14) की सई नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बेटे की मौत से मां और तीन बहनों की आंखों के आंसू अभी पूरी तरह से सूख भी न पाए थे कि पति गोविंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्यों को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। घटना के बाद से परिवार में ही नहीं गांव में भी मातम का माहौल है।