फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 06 Jun 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पाटन। रिसालखेड़ा कीरतपुर गांव में युवक का संदिग्ध हालात में शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि ऑनलाइन सट्टे में करीब 50 रुपये हार जाने से वह परेशान था।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के रिसालखेड़ा कीरतपुर गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद उर्फ सजन्ना के गाेद लिये बेटे राजकिशोर (20) का शव शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। लक्ष्मण प्रसाद की पत्नी जूली ने शव लटका देखा तो चीखते हुए बाहर आईं और घटना की जानकारी परिजन और पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि राजकिशोर मूल रूप से रायबरेली जिले के थाना खीरो के बरौड़ी गांव निवासी रामसनेही का बेटा था। बिहार थाना क्षेत्र के रिसालखेड़ा गांव निवासी फूफा लक्ष्मणप्रसाद संतान न होने से उसको गोद लिया था। तीन साल पहले लक्ष्मणप्रसाद की पहली पत्नी सूर्जरानी की मौत हो गई थी। उन्होंने पिछले साल महीने में दूसरी शादी जूली से की थी। बेटे का शव फंदे से लटका मिलने का पता चलने पर बरौड़ी गांव निवासी पिता घर आए और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ऑनलाइन सट्टे में करीब 50 हजार रुपये हारने के बाद उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed