फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 06 Jun 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- माेनू (फाइल फोटो)
फतेहपुर चौरासी। सफीपुर-परियर मार्ग पर गहौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिया से टकराकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुआ के घर मलमास में पुआ देकर लौट रहा था। हेलमेट नही लगाए था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी मोनू (18) पुत्र स्व. राजाराम बृहस्पतिवार को गांव के ही लल्लन के साथ बाइक से बुआ के घर पुआ देने गया था। रात करीब नौ बजे लौटते समय सफीपुर-परियर मार्ग पर गहौली पुलिया से बाइक टकरा गई। मोनू के सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया जबकि पीछे बैठे लल्लन को हल्की चोटें आईं। घायलों को सीएचसी सफीपुर लाया गया, मोनू की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामा बबलू ने बताया कि मोनू बरीखेड़ा, बिलारी और देवीपुरवा में रहने वाली तीनों बुआ के घर पुआ देने गया था। वह भाई सोनू के साथ खेती में हाथ बंटाता था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। माता-पिता नहीं हैं। सफीपुर कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed