{"_id":"6a232891e126b47d650eca7e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151711-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश में चार बादमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश में चार बादमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-22- पुलिस के हत्थे चढ़े सराफा व्यापारी के साथ लूट के प्रयास की घटना में शामिल लुटेरे। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)। सराफा व्यापारी से 10 दिन पहले लूट की कोशिश में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। ये संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव के अमर सिंह 27 मई को सराफा दुकान जा रहे थे। दरेहटा गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने जेवर से भरा बैग लूटने की कोशिश की। सफल न होने पर अमर सिंह को हेलमेट मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज बदमाशों की तलाश कर रही थी। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि चार आरोपियों को सोहरामऊ स्थित ढाबे के पास से पकड़ा। आरोपियों में रानू सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर बरहा, अर्जुन गौतम हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के मझगवां और शारिब खान वाराणसी थाना कैंट के अर्दली बाजार और रोशन झारखंड के जिला पलामू के थाना हुसैनाबाद के चपला गांव निवासी है। इनके पास से लखनऊ से चोरी हुईं दो बाइकें, दो तमंचे और एक लोहे का सब्बल बरामद हुआ है। आरोपियों ने 27 मई की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास और अवैध असलहा रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं।