{"_id":"6a246fb21d8f27b6850c78c7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151764-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अवैध संबंधों के शक पर पत्नी को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अवैध संबंधों के शक पर पत्नी को मारा चाकू
विज्ञापन
फोटो- 11- अस्पताल में भर्ती चाकू के हमले से घायल महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अतरी गांव में शनिवार को अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।
अतरी गांव निवासी रामनरेश 4 जून को पत्नी रामजानकी (35) और बच्चों संगम (9), सोनम (7) और प्रीति (4) के साथ पत्नी के मायके फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादुल्ला नगर गया था। वह 5 जून को घर लौट आया। 6 जून की सुबह 10 बजे रामजानकी बच्चों के साथ मायके से ससुराल के लिए निकली। सफीपुर में उतरने के बाद पति को लेने बुलाया। रामनरेश बाइक से लेने पहुंचा। वहां अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर रामनरेश बच्चों को लेकर घर आ गया और पत्नी को वहीं छोड़ दिया। करीब एक घंटे बाद रामजानकी घर पहुंची तो फिर विवाद हुआ। इस पर पति ने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया।
रामजानकी की चीख सुनकर जेठानी मीरा मौके पर पहुंची। मीरा ने जैसे-तैसे रामजानकी की जान बचाई और उसे परियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाजीपुर चौकी इंचार्ज सुधीर दुबे ने बताया कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। गंगाघाट कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और चाकू भी बरामद कर लिया है। तहरीर मिलने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।