{"_id":"6a2718ca641182592d08f65f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151885-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो-15- अमन सेंगर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार की रात अजगैन स्थित कत्था फैक्टरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। साथी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
अजगैन कोतवाली के भौली गांव निवासी अमन सेंगर (22) पुत्र लाला गांव में ही खेती करता था। रविवार को वह साथी राजेंद्र कुशवाहा (25) के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। राजेंद्र के मुताबिक लौटते समय बाइक अमन चला रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन स्थित कत्था फैक्टरी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अमन के हाथ से हैंडल से छूटा और वह उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया। सिर में गहरी चोट आने से मौत हो गई। राजेंद्र ने बताया कि अमन सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सुषमा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।