{"_id":"6a2718d129b8e4e2430d628f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151908-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेपर से ज्यादा गर्मी ने अभ्यर्थियों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेपर से ज्यादा गर्मी ने अभ्यर्थियों को किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए चार जिलों के अभ्यर्थियों को गर्मी ने खूब सताया। बस, टेंपो और अन्य साधनों से धक्का खाते केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी पंखे धीमे चलने से परेशान रहे। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान पसीना पोछते रहे। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 7392 अभ्यर्थियों में 5454 शामिल हुए। 1938 ने परीक्षा छोड़ दी।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों में 2724 ने परीक्षा दी। 972 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। रऊकरना स्थित जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर आगरा, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ और लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। शहर से से आठ किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थियों में आगरा के जीतू ने बताया कि वह प्राइवे साधन से आए हैं। थोड़ी परेशानी हुई लेकिन परीक्षा सही हुई।
लखीमपुर खीरी से आईं सोनाली का कहना था कि भाई के साथ बाइक से 200 किलोमीटर का सफर तय कर गूगल मैप के सहारे परीक्षा केंद्र पहुंची। कहा कि प्रश्नपत्र सरल था। लखनऊ की खुशबू ने बताया कि वह उन्नाव तक रोडवेज बस से आईं। वहां से ऑटो वाले ने केंद्र तक पहुंचाने के 150 रुपये लिए। परीक्षार्थियों ने बताया कि गर्मी से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
अचलगंज स्थित एसवी इंटर कॉलेज और जीजीआईसी का रहा। दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले आगरा के रोहित कुमार ने बताया कि पेपर इतना सरल भी नहीं था। कुछ परेशानी हुई लेकिन पास होने की उम्मीद है। आगरा के ही अतुल यादव का कहना था कि पेपर तो जैसा हुआ सही हुआ लेकिन गर्मी ने बेहाल कर दिया। दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों में 2730 ने परीक्षा दी, 966 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह ने जीआईसी चमरौली, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज केंद्र का निरीक्षण किया।डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि कार्यालय के कंट्रोलरूम से परीक्षा की निगरानी हुई। सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई।
मेडिकल टीम न पहुंचने की सूचना पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी
नवाबगंज ब्लॉक के चमरौली स्थित जीआईसी केंद्र पर सुबह मेडिकल टीम नहीं पहुंची थी। इसका पता चलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र अस्थाना सुबह 9:15 बजे केंद्र पर पहुंचे। बताया कि केंद्र पर डॉ. वसीम अहमद और फार्मासिस्ट विनय कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन डॉ. वसीम अहमद सुबह 10 बजे के बाद केंद्र पर पहुंचे थे।
फोटो- 33-अभ्यर्थी उमा को शहर के जीआईसी से नवाबगंज स्थित परीक्षा केंद्र ले जाते पीआरवी के सिपाही। संवाद
पुलिस ने छात्रा को 20 किमी. दूर परीक्षा केंद्र पहुंचाया
लखनऊ से परीक्षा देने आई उमा का सेंटर नवाबगंज स्थित जीजीआईसी था लेकिन जानकारी के अभाव में वह 20 किलोमीटर दूर शहर के मोती नगर स्थित जीजीआईसी पहुंच गईं। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ आधे घंटे ही बचे थे। इस पर वह घबराकर रोने लगीं। मौके पर मौजूद पीआरवी-9398 के हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव और कांस्टेबल सौरभ ने उनको सरकारी गाड़ी से समय पर नवाबगंज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया।
फोटो-34-सुबह पाली की परीक्षा छूटने के दौरान बड़ा चौराहा पर लगा जाम।
परीक्षा से पहले और छूटने के दौरान लगा जाम
बड़ा चौराहा स्थित अटल बिहारी इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस स्थित जीआईसी, मोती नगर स्थित जीजीआईसी सहित शहर के कई अन्य परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा से पहले और छूटने के दौरान वाहनों और रिक्शा-ऑटो की अधिकता से सुबह और शाम को करीब एक घंटे तक यातायात रेंगता रहा। वाहनों की चौतरफा आवाजाही और चालकों में पहले निकलने की होड़ से यातायात उलझता रहा। हालांकि यहां तैनात यातायात पुलिस ने वाहनों को आगे-पीछे कराकर यातायात सामान्य कराया।

Trending Videos