{"_id":"6a2868dc75b993d45f09af1c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151962-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। मई महीने की हुई समीक्षा में सभी 21 थानों को पहली रैंक मिली है।
शासन से संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज होती हैं। प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक तक को शिकायतें भेजी जाती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा पद के अनुसार अलग-अलग होती है। मई में पुलिस थानों में की गई शिकायतों की समीक्षा हुई। इसमें उन्नाव के सभी थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिले के अचलगंज, सफीपुर, अजगैन, माखी, औरास, बिहार, आसीवन, बीघापुर, मौरावां, महिला थाना, असोहा, बेहटा मुजावर, सोहरामऊ, बांगरमऊ, पुरवा, बारासगवर, सदर कोतवाली, हसनगंज कोतवाली, दही, गंगाघाट और फतेहपुर चौरासी थाने शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि रैंकिंग आने के बाद निर्देश दिए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करना होगा।