{"_id":"6a286a748670d9041c0ca99b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151968-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफा व्यापारी से 37 लाख के जेवर लूटने वाले सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफा व्यापारी से 37 लाख के जेवर लूटने वाले सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
फोटो-39- पुरथ्यावां गांव में सीसीटीवी कैमरा चेक करती पुलिस। संवाद
- फोटो : आशीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। सराफा व्यापारी भाइयों प्रभात सोनी और अतुल से सोमवार शाम 37 लाख रुपये के जेवर लूटने वाले बदमाश एक सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। पुलिस इसी आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित ने लुटेरों की बाइक का जो नंबर बताया है वह शाहजहांपुर का निकला है। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और तीन अन्य टीमें गठित की हैं।
रामपुर खंझड़ी गांव के प्रभात सोनी दुकान बंद कर भाई अतुल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव से करीब 500 मीटर पहले दो बाइकों से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। बताया जाता है कि बैग में 37 लाख रुपये के चांदी और सोने के जेवर थे। जांच टीमों को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर पुरथ्यावां गांव में भाजपा नेता राजेश मिश्र के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में शाम 7:16 बजे पहले पीड़ित और फिर लुटेरों की बाइक नजर आई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। पीड़ित प्रभात ने पुलिस को लुटेरों की बाइक का जो नंबर बताया वह शाहजहांपुर का है। जांच में पता चला कि उस नंबर की बाइक उसी व्यक्ति के पास है। इससे स्पष्ट है कि लुटेरों ने नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लखनऊ, रहीमाबाद, मलिहाबाद, काकोरी और एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की जांच की। हालांकि इन कैमरों में लुटेरे नजर नहीं आए।
पुलिस ने शारदा नहर के किनारे-किनारे लुटेरों के जाने की बात पर भी जांच की। औरास सीमा पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। लखनऊ तक लुटेरों का कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी की टीम ने सीओ संतोष सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के पास सक्रिय नंबरों की भी जांच की है।
विज्ञापन
एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। अभी तक तो पीड़ित की ही बात मानी जा रही है। लुटेरों के मिलने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
--
पीड़ित का आरोप...पुलिस ने लिखवाई मनमानी तहरीर
पीड़ित सराफा व्यापारी प्रभात सोनी का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उसे रात में थाने लेकर आई। करीब छह घंटे तक पूछताछ की। बाद में औरास थाने के अपराध निरीक्षक इरशाद अली ने खुद बोलकर अपने सामने तहरीर लिखवाई। कहने के बाद भी पुलिस ने चांदी का वजन और रुपये नहीं लिखने दिया।
--
पुलिस पिकेट की भी खुली पोल
औरास के रामपुखजड़ी गांव के तिराहे पर यूपी-112 की पिकेट तैनात रहती है लेकिन जिस समय वारदात हुई वहां पिकेट नहीं थी। लोगों का कहना है कि अगर पिकेट होती तो शायद लूट की वारदात न होती। घटनास्थल से नौ किलोमीटर दूर नहर पटरी रामपुर गढ़ौवा में पुलिस चौकी है। वारदात के समय अगर चौकी पर पुलिस होती तो शायद लुटेरों को घेराबंदी कर पकड़ा जा सकता था। इसी तरह संडीला-चकलवंसी मार्ग, परौरी बार्डर, औरास-रहीमाबाद मार्ग पर शिवपुरी गांव के पास, संडीला-चकलवंशी मार्ग पर तियर चौराहे और बरादेव गांव में पुलिस पॉइंट और कुछ स्थानों पर चौकियां बनी हैं लेकिन वहां समय पर पुलिस मिले यह जरूरी नहीं।
--
सराफा व्यापारी पर है 37 लाख की उधारी
सराफा व्यापारी प्रभात सोनी औरास कस्बे के ही सोने-चांदी के थाेक विक्रेता चौरसिया ज्वैलर्स से बना-बनाया सामान उधार लेते हैं। 27 मई को ही करीब चार से सवा चार किलो जेवर लिए थे। पहले की भी उधारी है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने दुकानदार से करीब 37 लाख माल उधार लिया है जिसे देना भी है।

Trending Videos