{"_id":"6a286a3bf84a6116500f56eb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151971-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर स्टेशन पर बिताई रात, सुबह आकर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर स्टेशन पर बिताई रात, सुबह आकर दी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-42- श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़ी महिला अभ्यर्थी। संव
- फोटो : आशीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के 12 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सबसे अधिक परेशानी आगरा से आने वाले अभ्यर्थियों को हुई। वह देर रात कानपुर सेंट्रल पहुंचे। वहीं प्लेटफॉर्म पर सो गए। मंगलवार सुबह जल्दी उठकर परीक्षा देने निकल पड़े। अभ्यर्थियों ने बताया कि रात भर उन्हें मच्छरों ने परेशान किया, इससे नींद भी पूरी नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर गर्मी ने सताया। पेपर तो सही हुआ, पेपर में कुछ भी पहले दिन वाला नहीं आया। दूसरे दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 7392 अभ्यर्थियों में 5571 हुए शामिल हुए। 1821 ने परीक्षा छोड़ दी।
पहली पाली में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों में 2763 ने परीक्षा दी, 933 ने छोड़ दी। आगरा, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ और लखीमपुर खीरी जिले के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने आए थे। इसमें आगरा जिले के अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य जिलों के अभ्यर्थी बाइक, अपनी कार और या फिर बस से सुबह ही आए। लेकिन आगरा जिले के अभ्यर्थी रात में ही ट्रेन से कानपुर सेंट्रल पहुंच गए थे।
अभ्यर्थियों में राहुल, अभिषेक, तरुण सहित अन्य ने बताया कि पहले तो ट्रेन में धक्कामुक्की खाते आए। रात में ट्रेन देरी से कानपुर स्टेशन पहुंची। इसलिए वहीं प्लेटफॉर्म पर रुककर रात बितानी पड़ी। गर्मी के साथ मच्छर होने से रात में नींद भी नहीं आई। मंगलवार सुबह जल्दी उठकर स्नान किया और टेंपो और ऑटो से उन्नाव पहुंचे। वहां से अपने केंद्र गए। बताया कि ऑटो वाले ने शहर के आसपास के केंद्रों में 30 रुपये की जगह 70 से 80 रुपये किराया वसूला। यही हॉल दूसरी पाली का भी रहा। दूसरी पाली में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों में 2808 ने परीक्षा दी, 888 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में किसी प्रकार गड़बड़ी न हो इसलिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने डॉ. जीनाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी तरह अन्य अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों को छांव न मिलने से केंद्र के बाहर धूप में ही परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। कहीं कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
फोटो-46- पीआरवी की मदद से नवाबगंज स्थित जीजीआईसी पहुंची महिला अभ्यर्थी। संवाद
गूगल में नवाबगंज जीजीआईसी न डालकर डाला जीजीआईसी उन्नाव, भटकी छात्रा
नवाबगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा में शहर के जीजीआईसी के साथ नवाबगंज के जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा देने आने वाली महिला अभ्यर्थी गूगल पर नवाबगंज जीजीआईसी न डालकर उन्नाव जीजीआईसी डाल दे रही हैं, इससे वह अपने केंद्र पर पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी लक्ष्मी पुत्री रामसजीवन नवाबगंज सेंटर की जगह उन्नाव जीजीआईसी पहुंच गईं। यहां पहुंचकर उन्हें गलत सेंटर पर आने का पता चला तो परेशान हो गईं। वह ऑटो में बैठकर जाने लगीं तभी पीआरवी 6595 के सिपाही ने उतरवाकर अपने वाहन से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। तब वह परीक्षा में शामिल हो पाई। इसमें पीआरवी कमांडर अंकुश कुमार, महिला आरक्षी डिंपल यादव, रंगावती और हेड कांस्टेबल हरिओम त्रिपाठी का अहम योगदान रहा।
फोटो-47- अभ्यर्थी अरविंद कुमार। संवाद
परीक्षा की चिंता में नहीं आई नींद
अचलगंज के एसएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर आगरा से परीक्षा देने आए अरविंद कुमार ने बताया कि वह ट्रेन से कानपुर पहुंचे। रात अधिक होने से वहीं प्लेटफॉर्म पर सो गए। परीक्षा की चिंता में नींद नहीं आई। सुबह जल्दी उठकर केंद्र पर पहुंचे। पेपर सरल आया। पुराने पेपर से कोई भी प्रश्न नहीं आया।
फोटो-48- अभ्यर्थी सूरज। संवाद
ऑटो चालक ने वसूला दोगुना किराया
आगरा से परीक्षा देने आए सूरज ने बताया कि वह भाई के साथ ट्रेन से रात 12:10 बजे निकले थे। मंगलवार सुबह छह बजे उन्नाव स्टेशन पहुंचे। केंद्र तक पहुंचने के लिए 25 रुपये किराया था लेकिन ऑटो चालक ने 50 रुपये लिए। बताया पेपर ठीक हुआ है कोई दिक्कत नहीं है जो पढ़ाई की है वही आया है।

फोटो-42- श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़ी महिला अभ्यर्थी। संव- फोटो : आशीष शर्मा