{"_id":"6a2b08bbdcbf94701e04a2a2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152052-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-7- संजय (फाइल फोटो)
- फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। मुरादपुर गांव में किसान का घर के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजन ने बताया कि पांच दिन पहले मायके गई पत्नी के न लौटने पर उसने यह कदम उठाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी संजय (35) बुधवार की रात घर में अकेला था। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाला छोटा भाई लल्लन जब घर गया तो संजय का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। यह देख उसने मायके गई भाभी शिवकांती को बताया। पति की मौत की सूचना पर पहुंची शिवकांती ने बताया कि पति संजय खेती के साथ मजदूरी करते थे। शराब अधिक पीने से वह आए दिन मारपीट करते थे। इससे आए दिन विवाद होता था। पांच दिन पहले भी मारपीट की थी। इस पर वह बच्चों के साथ मायके माखी थाना क्षेत्र के गांव भदनी पारा चली गई थी। पति ने बुधवार शाम फोन कर घर वापस आने की बात कही, मना करने पर उसने गुस्से से फोन काट दिया। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने जांच की। तीन बच्चों में बेटी मानसी, रामू और शानू हैं।
कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-7- संजय (फाइल फोटो)- फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन