फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16 अंजनी चौरसिया (फाइल फोटो) - फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
सोनिक। लखनऊ-कानपुर रेलवे लाइन पर ट्रैक पार रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी अंजनी (26) पुत्र हीरालाल चौरसिया बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कुछ सामान लेने आवास-विकास गया था। वहां से पैदल सामान लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन चालक के मेमो पर जीआरपी एसओ ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया है। चचेरे भाई रंजीत ने बताया कि अंजनी गुजरात के सूरत में काम करता था। और पांच दिन पहले ही घर आया था। वह तीन भाई-बहनों में बड़ा था। शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां शिवकुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं।


जीआरपी एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर 11408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने मेमो दिया था। उसी आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed