{"_id":"6a2b06e046cc3b3306056f34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152077-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नौकरी न मिलने से आहत युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नौकरी न मिलने से आहत युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ललऊखेड़ा स्थित बेनीगंज नहर पटरी के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी पहचान सीतापुर निवासी योगेंद्र (40) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें नौकरी न मिलने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पिता और भाई से जमीन जायदाद में पत्नी क्षमा और बेटे रमन को हिस्सा देने का अनुरोध किया है।
योगेंद्र करीब छह महीने पहले एक चर्म इकाई में कास्टिंग प्रबंधक थे। पत्नी और बेटे के साथ पीडीनगर सेक्टर डी में किराये के घर में रहते थे। वर्ष 2021 में लखनऊ में हुए सड़क हादसे में सिर में चोट लगी थी। इसके बाद वह कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए थे। इसी वजह से उनकी नौकरी छूट गई थी। नई नौकरी नहीं मिल पा रही थी। पत्नी क्षमा घर का खर्च चलाने के लिए निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।
क्षमा ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद योगेंद्र नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे। फोन भी बंद था। रात में ही कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी थी। बृहस्पतिवार सुबह नहर के पास शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने फॉरेंसिक दल के साथ मौके पर जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में योगेंद्र ने घर खर्च चलाने में पत्नी के सहयोग का जिक्र किया है। योगेंद्र ने पिता कृष्णपाल और बड़े भाई शैलेंद्र से जमीन में पत्नी और बेटे को हिस्सा देने का अनुरोध किया है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।