फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 12 Jun 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-41- राघवेंद्र प्रताप सिंह (फाइल फोटो)।
उन्नाव। सदर कोतवाली के रामपुरी मोहल्ले में किराये के कमरे में परिवार के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला। पिता के अनुसार एक लड़की से वीडियो कॉल पर विवाद के बाद बेटे ने यह कदम उठाया है, लड़की ने फोन करके बताया तब घटना की जानकारी हुई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा जीएसटी विभाग में कामर्शियल टैक्स अफसर (सीटीओ) था और इस समय वाराणसी में नियुक्त था।
विज्ञापन


औरैया जिले के थाना बिधूना के गांव तिलकपुर सरमेड़ी के मूल निवासी सियाराम सिंह ने बताया कि बेटा राघवेंद्र प्रताप सिंह (35) उन्नाव सदर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में रमेश तिवारी के घर में कई साल से किराये के कमरे में रह रहा था। बेटे का साल 2018 में जीएसटी में सीटीओ के पद पर चयन हुआ था। पिता के अनुसार वह सिविल लाइंस के जीआईसी में शिक्षक थे और वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह बेटे से फोन करके पेट की बीमारी का इलाज कराने के लिए कहा था। बेटे ने 17 से 20 जून तक लखनऊ में रहने और वहीं अच्छे अस्पताल में दिखवाने की बात कही थी। वह जीएसटी के लखनऊ के विभूतिखंड कार्यालय भी जाता था।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बेटे की परिचित दिल्ली में रहने वाली लड़की ने उन्हें फोन करके बताया कि राघवेंद्र से उसकी फोन पर कुछ कहासुनी हो गई और उन्होंने फंदा लगा लिया है। उन्होंने उन्नाव जीआरपी में तैनात परिचित सिपाही आदेश पटेल को फोन करके जानकारी दी। इस पर कोतवाली पुलिस को बताया गया लेकिन जब तक पुलिस पहुंची राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि 20 दिन पहले राघवेंद्र गांव आया था। तीन भाइयों में बड़ा होने से उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। मां संगीता व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिजन को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed