फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल

Sat, 13 Jun 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी
गंजमुरादाबाद/औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में नौ लोग घायल हो गए। ये लोग खाटूश्याम के दर्शन कर राजस्थान से लौट रहे थे। घायलों को बांगरमऊ और औरास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। औरास सीएचसी से चार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज के गांव गोड़वा निवासी रजनीश (35), अंकित (32), बहन अन्नपूर्णा (28), बलराम (28), विनीत (33) और दीपक (31) के साथ दो दिन पहले खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान गए थे। लौटते समय कार चला रहे रजनीश को शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ के बहलोलपुर गांव के पास झपकी आ गई। इससे कार एक्सप्रेसवे की पुलिया से टकरा गई। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ के थाना व कस्बा सरोजनीनगर निवासी दुर्गेश (25), मां शशि शुक्ला (48), पड़ोसी आकाश सिंह (13) और बृजेश कुमारी (36) के साथ कार से खाटूश्याम दर्शन करने गए थे। लौटते समय कार चला रहे दुर्गेश ने कासिमपुर के बेदउरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे कार पीछे से भिड़ गई। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed