{"_id":"6a2c677482bec74f000cc16e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152147-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: साधु की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: साधु की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
फोटो- 41-आरोपी अली मोहम्मद। स्रोत:पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। घूरेटोला मोहल्ला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की नौ जून को चाकू से वार कर की गई हत्या की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को जेल भेजा है। दो फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। उधर भिनकीपुर मंदिर के महंत की अगुवाई में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
बांगरमऊ कोतवाली के घूरे टोला मोहल्ला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास (50) की घर से दो सौ मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर के पास नौ जून को हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने इसराइल, सानू, सफी, यामीन और लल्ली सहित तीन अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पुरविया टोला निवासी मो. सफी, यामीन और गुलाम मुस्तफा निवासी लल्ली को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इसराइल और शानू फरार थे। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि अज्ञात में दर्ज आरोपियों में पूर्विया टोला निवासी अली मोहम्मद भी घटना में शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम 3:30 बजे हरदोई बाईपास स्थित कूड़ा घर के पास से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार देर शाम चकलवंशी स्थित भिनकीपुर मंदिर के महंत रामचंद्र ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सैकड़ो नगर वासियों, व्यापारियों और परिजनो ने संडीला मार्ग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क से लखनऊ चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और घटना में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद सिंह अर्कवंशी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। निर्माणाधीन मंदिर की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है। ताकि किसी प्रकार की अन्य घटना न होने पाए।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि साधु की हत्या में शामिल एक और आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अब तक चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।