फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जनपद के 2258 स्कूल को शत-प्रतिशत निपुण बनाने का लक्ष्य

Tue, 14 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के छात्रों को निपुण बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एआरपी, एसआरजी और डायट मेंटर को स्कूलों को तय कर छात्रों को निपुण बनाने को कहा गया है। पिछले शिक्षा सत्र में निपुण रिजल्ट केवल 22 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


बाल वाटिका के साथ 1883 प्राथमिक और 375 कंपोजिट स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को निपुण बनाने का लक्ष्य तय होता है। बाल वाटिका के बच्चों को भाषा में अक्षर पहचानना और सरल शब्दों को समझना होता है। गणित में आकृतियों और 10 तक की संख्याओं की गिनती करना शामिल है। कक्षा एक के छात्रों को भाषा में छोटे वाक्य पढ़ना और गणित में 99 तक की संख्याएं पढ़ना-लिखना आना चाहिए।
विज्ञापन

कक्षा दो के छात्रों को भाषा में 45-60 शब्द प्रति मिनट की गति से पढ़ना और प्रश्नों के उत्तर देना है। गणित में 99 तक की संख्याओं को जोड़ना-घटाना और पहाड़ों की मदद से गुणा करना शामिल है। कक्षा तीन के छात्रों को भाषा में 60 शब्द प्रति मिनट की गति से धाराप्रवाह पढ़ना और अपनी राय लिखना होता है। गणित में अंकीय संख्याओं का जोड़-घटाना, गुणा और भाग के बुनियादी सवाल हल करना आवश्यक है। एआरपी को महीने में 30, एसआरजी को 20 और डायट मेंटर को 10 स्कूलों को निपुण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शैलेश पांडेय ने बताया कि छात्रों को निपुण बनाने का प्रयास जारी है। शिक्षकों के साथ एआरपी और एसआरजी अपना काम कर रहे हैं। जिन ब्लॉकों में एआरपी कम हैं, वहां जल्द ही तैनाती की जाएगी।


सभी ब्लॉकों में एआरपी नहीं, छात्र कैसे होंगे निपुण
जिले के 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र मिलाकर 85 एआरपी की तैनाती होनी चाहिए। नियमानुसार एक ब्लॉक में विषयवार पांच एआरपी की तैनाती जरूरी है लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 61 की तैनाती है। शेष की भर्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है। शिक्षासत्र शुरू हुए चार महीने हो हैं, ऐसे में एआरपी की तैनाती न होना निपुण लक्ष्य को पूरा करने में आने वाली दिक्कतों को बढ़ाएगा। बिना तथ्य काटे 250 शब्दों में खबर बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed