{"_id":"6a5686aebb4c38a7bc0e6db7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153789-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीओ से शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की युवकों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीओ से शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की युवकों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-7- बीघापुर कोतवाली गेट के पास परिजनों से बात करते विमल द्विवेदी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। शिव मंदिर निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले तीन युवकों को दो दिन पहले कुछ युवकों ने पीट दिया। तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज हिंदू संगठन से जुड़े नेता ने सीओ से शिकायत की। सीओ के निर्देश पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी रोहित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि 12 जुलाई को दोस्तों के साथ निर्माण सामग्री खरीदने बीघापुर बाजार जा रहा था। रानीपुर-रूझेई मार्ग पर गांव के रमजानी और फुरकान ने कार से बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर बैठे अनुज और अंशू घायल हो गए थे। आरोप है कि रॉड से दोनों युवकों ने हमला किया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
इसका पता नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी को चला तो मंगलवार को सीओ मधुपनाथ मिश्र से मिले। बताया कि युवकों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज न कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सीओ के निर्देश पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तीनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।