{"_id":"6a5684dda724b5ebd80844a5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153792-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान का खेत में मिला शव, परिजन को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान का खेत में मिला शव, परिजन को हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो-14- उमेश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। कुल्हाअटौरा-चंपाखेड़ा संपर्क मार्ग पर संदिग्ध हालात में किसान का शव मिला। चेहरे और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई। पोस्टमार्टम में शरीर पर हल्की चोटें मिलने के साथ हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई है।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कुल्हाअटौरा निवासी उमेश (46) सोमवार को साइकिल से कोटेदार के यहां राशन लेने गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह नौ बजे गांव से 100 मीटर पहले नेकराम के खेत में उमेश का रक्तरंजित शव मिला। भतीजे अजीत कुमार की सूचना पर सीओ हर्ष मोदी और थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जांच की। चप्पल 40 मीटर दूर और गमछा व टोपी शव के पास ही मिली। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वह खेती करते थे। पति की मौत से पत्नी उमा देवी, बेटी शिवानी, बेटे शुभम, जयवीर और साकेत बेहाल हैं। किसान की साइकिल भी गायब है।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। परिजनों ने गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।