फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी एंबुलेंस, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर खड़ी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। स्रोत: पीआरवी
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गाजियाबाद से शव लेकर जौनपुर जा रही एंबुलेंस के चालक को झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर हैबतपुर गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसेद में एंबुलेंस में बैठे मृतक के छह परिजन घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज किया गया। ये लोग दूसरे वाहन से घर चले गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद से शव लेकर प्राइवेट एंबुलेंस एक्सप्रेसवे के रास्ते जौनपुर जा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के सामने हवाई पट्टी पर चालक को झपकी आ। इससे एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे एंबलेंस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस में बैठे मृतक के परिजन जौनपुर के थाना जलालपुर के गांव नोहर निवासी विनोद कुमार (52), अर्पित (26), अर्पित की मां रेनू (48), माया (50) पत्नी संदीप कुमार, सिद्धिविनायक (21), और सूर्थी (18) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी दूसरे वाहन से शव लेकर जौनपुर चले गए। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को रास्ते से हटाया गया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि चालक को झपकी आने से एंबुलेंस ट्रक में पीछे से टकराई थी। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेजा गया था।
इनसेट...
एक्सप्रेसवे पर पहिया निकलने से डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल



गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रूरी गांव के पास तेज रफ्तार कार पहिया निकल जाने से डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



कन्नौज जिले के थाना जलालपुर के गांव सरवन निवासी चालक अजहर (28) गांव के शीबू (34), भूरा (35), जुनैद (36) व पिच्चू (23) के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार की शाम लौटते समय थाना बेहटामुजावर के रसूलपुर रूरी गांव के पास अचानक कार का दाहिना अगला पहिया धुरी का बोल्ट खुल जाने से निकल गया। इससे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुुंचाया। जहां डॉक्टर ने चालक अजहर व जुनैद को जिला अस्पताल रेफर किया है।




थानाध्यक्ष बेहटामुजावर राजकुमार ने बताया कि पहिया निकल जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed