फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बेटे के घर आई वृद्धा की हत्या

Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31- आवास-विकास ए ब्लॉक में वृद्धा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Archive
सोनिक। आवास-विकास कालोनी में बेटे के घर आई वृद्धा की सिर पर वजनदार चीज से वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर के कमरे में ही पड़ा मिला। जांच के दौरान पुलिस को मृतका का बेटा और बहू घर में नहीं मिले। पौत्र और पौत्री ने खून की उल्टी होने की बात बताई। मां की मौत की सूचना पर पहुंचे अन्य बेटाें ने भाई व उसके परिवार पर जमीन के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिमनगर निवासी भतूलन (85) पत्नी मो. हनीफ, को बुधवार शाम को दही थानाक्षेत्र में आवास-विकास कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी बेटा का बेटा जहीर उर्फ जहूर लिवाकर लाया था। वृद्धा बृहस्पतिवार देर शाम बेटे के घर में ही थी। रात करीब आठ बजे पड़ोसियों ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वृद्धा का शव फर्श पर मिला, चेहरे व सिर के अलावा फर्श पर काफी खून फैला मिला।
विज्ञापन

घर में पौत्री हिना और पौत्र शाद ही था जबकि बेटा जहीर और बहू मुन्नी घर में नहीं थे। बच्चों ने बताया कि दोनों कहीं काम से गए है। पौत्र-पौत्री ने पुलिस को बताया कि दादी को खून की उल्टी हुई थी। मां की मौत की सूचना पर बड़े बेटा शरीफ पहुंचे। उन्होंने भाई जहीर और उसके परिवार के सदस्यों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वह मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिर में घाव होने से हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ ने बताया कि पिता की मौत के बाद जहीर और उसके परिवार के अन्य सदस्य मां को पहले भी प्रताड़ित कर रहे थे। इससे मां अपने घर कासिमनगर ले आए थे। बुधवार देर शाम भाई जहीर, मां को अपने साथ लेकर आया था, हम लोगों ने मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना और दूसरे दिन उनकी हत्या कर दी। मृतका के चार बेटों में सबसे बड़ा जहीर है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक घंटे पहले तक आपस में झगड़े की आवाजें आ रही थीं। बाद में अचानक सभी खामोश हो गए और कुछ देर बाद वृद्धा की मौत की बात सामने आई।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। छोटे भाई ने बड़े भाई के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़े बेटे से पूछताछ की जा रही है।


मां के नाम की दो बीघा जमीन धोखा देकर बेची, और बेचना चाहता था
सोनिक। आवास विकास ए ब्लॉक में हुई वृद्ध की हत्या में जमीन का विवाद सामने आ रहा है। मृतका के तीसरे नंबर के बेटे मो. मोइन ने बताया कि मां भतूलन के नाम साढ़े चार बीघा जमीन थी। बड़े भाई जहीर ने दो साल पहले मां से एक कागज पर अंगूठा लगवाकर दो बीघा जमीन करीब 40 लाख की बेच दी थी। मां को बाद में यह पता चलने पर उन्होंने इसका विरोध भी किया था। इस पर घर में विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि बड़े भाई नजीर की पत्नी रहीमा की एक सप्ताह पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। नजीर को भी कैंसर है, इसलिए मां नजीर के पास ही अक्सर रहती थी। मो. मोइन के मुताबिक बीच में मां के बीमार पड़ने वह उन्हें अपने साथ रखा था, स्वस्थ होने के बाद फिर नजीर भाई के घर चली गई थीं। बुधवार को ही जहीर मां को अपने साथ लेकर आया था। यह नहीं पता था कि वह हत्या कर देगा।

फोटो-31- आवास-विकास ए ब्लॉक में वृद्धा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-31- आवास-विकास ए ब्लॉक में वृद्धा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed