{"_id":"6a5a7fea1354aded2206b484","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153990-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑटो चालक की दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑटो चालक की दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कांशीराम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक बृहस्पतिवार रात करोवन निवासी दोस्त के घर में अचेत पड़ा मिला। मां अस्पताल लाई, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विश्वास न होने पर दो निजी अस्पताल भी ले गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसमें बायें हाथ में ब्लेड से काटे जाने के निशान मिले हैं। मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी सूरज (25) ऑटो चालक था। मां रानी ने बताया कि उसके पिता पिता पप्पू की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा ही खर्च चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह ऑटो लेकर घर से निकला था। दोपहर करीब 12:30 बजे फोन पर बात हुई तो उसने गांधीनगर तिराहे पर सवारी उतारने की बात बताई। बाद में शाम 7:30 बजे फोन किया तो बताया करोवन मोड़ पर सवारी उतारकर आ रहा हूं। कुछ देर बाद करोवन मोड़ निवासी उसके दोस्त विनय का फोन आया कि सूरज नशे की हालत में पड़ा है जबकि बेटा नशा नहीं करता था।
विनय के घर पहुंचने पर देखा वह लोग आपस में लड़ रहे थे। सूरज को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां ने बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। मां ने बताया कि बड़ी नहर निवासी युवक ने पांच महीने पहले सूरज के नाम से ई-रिक्शा निकलवाया था। हत्या का आरोप होने से पैनल लगाया गया। पैनल में शामिल बांगरमऊ सीएचसी के डॉ. पियूष मिश्र और मौरावां सीएचसी के डॉ. अखिलेश कुमार ने पोस्टमार्टम किया, उसमें बायें हाथ में ब्लेड से कटे होने के निशान मिले हैं। मौत की सही पुष्टि न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। भाई की मौत से दीपक और आरती बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।