{"_id":"6a5bcb8c294059eeb803a77a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154033-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खाने के 325 रुपये के विवाद में चालक ने साथी की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खाने के 325 रुपये के विवाद में चालक ने साथी की ली जान
विज्ञापन
फोटो-14- सूरज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर दांदामऊ स्थित फौजी ढाबे पर खाने के बिल भुगतान को लेकर दो चेसिस चालकों में विवाद हो गया। इस पर एक चालक ने पास पड़ी चाकू से दूसरे के गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड के जमशेदपुर थाना गोलमोरी के गांव एमदा बस्ती निवासी सूरज (28) पुत्र दलजीत सिंह चेसिस चालक था। झारखंड से सूरज के साथ दूसरी चेसिस लेकर आए त्रिलोक सिंह ने बताया कि हम दोनों अन्य चालकों के साथ टाटा कंपनी की छह चेसिस लेकर शुक्रवार को एक साथ गाजियाबाद के लिए निकले थे। भूख लगने पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के दांदामऊ गांव के पास आरव फौजी ढाबा के पास गाड़ियां रोकी और खाना खाने लगे। दो-दो के गुट में खाना खाया।
सूरज और बिरसा नगर थाना गोलमोरी जमशेदपुर निवासी दूसरी चेसिस का चालक काशीनाथ साथ खाना खा रहे थे। खाने का 325 रुपये बिल बना था। इसके भुगतान के लिए दोनों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूरज ने गुस्से में काशीनाथ को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए काशीनाथ ने पास रखी चाकू से सूरज की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को ढाबा संचालक मुकेश व अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ढाबा संचालक मुकेश की सूचना पर कोतवाल अरविंद कुमार कटियार फॉरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे और हत्यारोपी चालक काशीनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, सीओ मधुपनाथ मिश्र ने कोतवाली में आरोपी से पूछताछ की है। साथी चालक त्रिलोक सिंह की तहरीर पर काशीनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चर्चा है कि दोनों नशे में भी थे। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। सूरज दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था।
कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि दोनों चालक एक साथ गाड़ी की चेसिस लेकर चलते थे। हमेशा इसी ढाबे पर रुकते भी थे। आपसी कहासुनी और गाली-गलौज में हत्या की है। तीसरी चेसिस के चालक त्रिलोक सिंह की तहरीर पर काशीनाथ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्यारोपी गिरफ्तार है।

फोटो-14- सूरज सिंह (फाइल फोटो)- फोटो : सांकेतिक