{"_id":"6a67b19f3652e0346d0aa6bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154526-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। शाहपुर सिधौरा गांव में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोर एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पड़ोसी युवक ने बाइक के पास सामान ले जाते दो चोरों का वीडियो बना लिया। पहचान होने पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए उठाया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर सिंधौरा निवासी शिवपाल परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव के घर पर ताला लगा रहता है। रविवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरों में रखे बक्सों से 50 हजार के जेवर और पीतल के बर्तन सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच की तो गांव के युवक ने वीडियो दिखाया जिसमें दो युवक चोरी का सामान ले जाते नजर आए हैं।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो क आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।