{"_id":"6a6cfc5b9200134a7603a384","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154766-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो-3- रविंद्र बहादुर सिंह उर्फ बचुआ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिसरामऊ गांव में बृहस्पतिवार की रात कमरे के टिनशेड में फंदे से किसान का शव लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। परिजन ने भतीजे पर हत्या की आशंका व्यक्त की। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
बिहार थानाक्षेत्र के बिसरामऊ गांव निवासी रविंद्र बहादुर सिंह उर्फ बचुआ (65) खेती करते थे। वह शराब के लती थे। पत्नी आशा सिंह ने बताया कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर करीब 25 साल पहले वह तीन बच्चों दो बेटियों और एक बेटे के साथ रायबरेली जिले के थाना डीहा के गांव रसीदपुर में मायके में रह रही हैं। कभी-कभार घर आती-जाती थी। आशा ने बताया कि मायके जाने के बाद पति पंजाब के पताड़ा मंडी में काम करने चले गए थे। जब भी घर आते, खुद खाना बनाते-खाते थे। अप्रैल में आने के बाद फिर नहीं गए और यहीं रुक गए।
इसी बीच भतीजे दीपू ने तीन बीघा खेती में डेढ़ बीघा अपने नाम करा ली। वह पति को खुद खाना खिलाने लगा। बृहस्पतिवार को जेठ कृष्ण बहादुर सिंह ने सूचना दी कि पति का शव लटका हुआ है। बताया गया कि शव बाग में लटका मिला, जब घर आए तो कमरे में लटका होना पता चला। पुलिस ने जांच की और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।