{"_id":"6a6cfc1c8536d1022509c04b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154773-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान के घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान के घर से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-8- खाली बक्सा दिखाते पीड़ित मनोज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। खरगौरा गांव में पेड़ के सहारे छत के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित के अनुसार चोर बक्से का कुंडा तोड़कर दो लाख के जेवर और 14 हजार रुपये ले गए हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी किसान मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि पत्नी सुनीता और चार बच्चों के साथ बृहस्पतिवार की रात छत पर सो रहे थे। रात तीन बजे आंख खुलने पर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया और फिर सो गए। तब तक कुछ नहीं था।
उसके बाद चोर घर की दीवार के पास लगे नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और जीने के सहारे घर के अंदर पहुंच गए। वहां बक्सों का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर और 14 हजार रुपये और पीतल के बर्तन चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।