{"_id":"6a6cfb61a197c9b9da06cbde","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154812-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं से अन्याय बर्दाश्त नहीं: अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं से अन्याय बर्दाश्त नहीं: अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक सभागार में अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई है। इसमें जिले के न्यायाधीश की ओर अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर चर्चा की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने पर बल दिया। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति को पत्र देकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी। ताकि आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने निर्णय का समर्थन करते हुए बार एसोसिएशन द्वारा भविष्य में लिए जाने वाले निर्णयों एवं कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन महामंत्री अनुज कुमार बाजपेई ने किया।