{"_id":"6a6e47148f6cb179fe0902b6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154848-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार की टक्कर से गिरा स्कूटी सवार सर्राफ, सात किलो चांदी के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार की टक्कर से गिरा स्कूटी सवार सर्राफ, सात किलो चांदी के जेवर पार
विज्ञापन
फोटो-5- पीड़ित सराफा व्यापारी कुंज बिहारी सोनी। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास स्कूटी सवार सराफा कारोबारी को कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि मदद के बहाने दो बाइक सवारों ने झोले में रखी करीब सात किलो चांदी की बिछिया गायब कर दी। चोरी हुई बिछिया की कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
गंगाघाट कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी कुंजबिहारी सोनी दुकानों में चांदी के जेवर देने का काम करते हैं। वह शुक्रवार को माल लेकर रायबरेली गए थे। शनिवार की सुबह आठ बजे कंजबिहारी स्कूटी से रायबरेली से शुक्लागंज लौट रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सहित कुंजबिहारी सड़क पर गिर गए। चालक कार लेकर भाग निकला। बताया कि गिरने से स्कूटी की डिकी खुल गई और उसमें रखा झोला बाहर आ गया। झोले में करीब सात किलो चांदी की बिछिया थी। मदद के बहाने पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झोला पार कर दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।