{"_id":"695ff9753879e886470c3b81","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143158-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लउवा टीम ने जीता दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लउवा टीम ने जीता दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच
विज्ञापन
फोटो-6 खिलाड़ी मन्नू को मेडल पहनाते आयोजक। स्रोत: आयोजक
- फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली ब्लॉक के हड़हरा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच लउवा और अकोहरी टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लउवा की टीम ने अकोहरी टीम को चार विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अकोहरी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 80 रनों का स्कोर खड़ा किया। लउवा के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मन्नू ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच के दौरान आयोजक हिमांशु, शिवम, महासागर, बच्चन लाल और सचिन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सुब्बाखेड़ा में लीग मैच रद्द
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक के सुब्बाखेड़ा स्थित मैदान में चल रही बरहा कला क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेला जाने वाला लीग का 10वां मैच आकस्मिक घटना के कारण रद्द कर दिया गया। आयोजकों के अनुसार लीग का अगला मैच शुक्रवार को निर्धारित समय पर खेला जाएगा।
Trending Videos