सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एनक्वास टीम ने जांची नवाबगंज सीएचसी की व्यवस्था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18- महिला स्वास्थ्यकर्मी से जानकारी लेते एनक्वास टीम के सदस्य टीम। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए शनिवार को दो सदस्यीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) टीम पहुंची। डॉ. इकबाल तारिक और डॉ.तरन्नुम की टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी, एमएनसीयू, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी और ईटीसी वार्ड का निरीक्षण किया।
Trending Videos




टीम ने विशेष रूप से प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और वेटिंग एरिया में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एनक्वास टीम स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मानक के अनुसार व्यवस्था पाए जाने पर सर्टिफिकेट जारी करती है जिससे अस्पतालों को अतिरिक्त बजट की सुविधा मिलती है। निरीक्षण के दौरान सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण और क्लिनिकल देखभाल जैसे आठ प्रमुख क्षेत्रों में गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.पंकज वर्मा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed