सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रोजगार मेले में 150 युवाओं को मिली नौकरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- रोजगार मेले में मौजूद युवा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। रोजगार मेले में 150 युवाओं को नौकरी के लिए चयन किया गया जबकि 300 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया था। चयनित युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Trending Videos

बक्खाखेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला सेवा योजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा और सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मीता अरोड़ा ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सेवा योजन अधिकारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में 12 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मिलकर 300 युवाओं का साक्षात्कार किया। इसके बाद योग्यता और अनुभव के आधार पर 150 युवाओं को चयनित किया। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed