सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, भाषा और संपत्ति से न करें : नरेंद्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहटामुजावर। रूरी शादिकपुर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। समरसता प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि किसी भी व्यक्तिका मूल्यांकन उसकी जाति, भाषा, संपत्ति या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं होना चाहिए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि पूरा देश सभी का है और यही भावना सच्ची सामाजिक समरसता की पहचान है। जोर दिया कि सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को खत्म करना और हर व्यक्ति को अपना समझना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिंदू समाज से आपसी समझ बढ़ाने, संकट के समय एक-दूसरे का सहारा बनने और देश के इतिहास व पूर्वजों को जानने का प्रयास करने की अपील की। इस दौरान जिला प्रचारक देवेंद्र, खंड कार्यवाह आर्यन, खंड संपर्क प्रमुख विकास, सह खंड कार्यवाह निर्मल, अजीत, विवेक सिंह, हरिपाल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed