सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कक्षा नौ के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में शुक्रवार की शाम किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
Trending Videos

कुंदनपुर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि बेटा दीपांशु (15) बिहार इंटर काॅलेज में कक्षा नौ का छात्र था। पिता रमेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बड़ा बेटा आकाश बहनों को खिचड़ी देने गया था। वह खेत पर काम कर रहे थे। शाम को घर लौटने पर दीपांशु का शव कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका था। उसने यह कदम क्यों उठाया इस इसकी जानकारी नहीं है।
बताया कि दीपांशु की मां की मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों से सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई लल्लू गुजरात के बड़ौदा में नौकरी करता है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed