{"_id":"69fa475362b985161c02e5f8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-149884-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार देर रात साइकिल सवार पटरी दुकानदार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल की जिला अस्पताल में देर रात मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र अटवा निवासी शाकिरा ने बताया कि जानेआलम (40) माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी में सड़क पटरी पर दुकान चलाकर परिवार पालते थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान समेट कर साइकिल से घर आ रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गांव के बाहर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें घायल पड़े देख गांव वालों ने परिजन को सूचना देकर सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानेआलम की मौत से चार अलफैज, नाजनीन, फजल, अलफिजा रो रोकर बेहाल है।
कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।