{"_id":"6a076fc5b9e38e1ab4039acb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150468-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच केंद्रों में 40 फीसदी भी नहीं हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच केंद्रों में 40 फीसदी भी नहीं हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। ब्लॉक हिलौली क्षेत्र की पांच साधन सहकारी समितियों में 7500 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य था। आधा समय बीतने के बाद भी इन केंद्रों पर केवल 2969 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। यह लक्ष्य का 40 फीसदी भी नहीं है।
सहकारिता विभाग ने प्रत्येक केंद्र पर खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। शुक्रवार तक हिलौली समिति में 16 किसानों से 800 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। करदहा में 19 किसानों से 740 क्विंटल की खरीद हुई। अकोहरी में 430 क्विंटल, खजुहाखेड़ा में आठ किसानों से 434 क्विंटल और खेरवा समिति में 14 किसानों से 565 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। खेरवा में यह लक्ष्य का 50 फीसदी भी नहीं है।
एडीओ सहकारिता नितेश कुमार सोनकर ने बताया कि गेहूं खरीद 30 जून तक चलेगी। सभी सचिव किसानों से सरकारी क्रय केंद्र में गेहूं बेचने के लिए संपर्क कर रहे हैं।