उन्नाव। सपा कार्यालय में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों को लैपटॉप और साइकिल देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित इंटरमीडिएट के टॉपरों आराध्या पटेल, श्रेया शर्मा, आरोही सिंह, अभय अवस्थी, श्रेया पाल, शिवम सैनी, निधि निषाद को लैपटॉप व प्रशस्तिपत्र दिया गया। हाईस्कूल के टॉपरों राखी रावत, खुशी सिंह, मनु यादव, दिव्यांशी, आयुष शर्मा, दिव्या, अमिषि द्विवेदी, तन्मय सिंह, अंशिका, अभिराज गौतम, देवांश अस्थाना, आदित्य यादव, अश्विनी, अवि शर्मा, प्रियंका वर्मा को साइकिल व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला महासचिव हेमंत पाल, मनीष मिश्रा, रईस अहमद, शिवशंकर गौतम, सीके त्रिपाठी, अनवर सिद्दीकी, सैयद इरफान, साधु यादव, जितेंद्र यादव, रामबहादुर यादव, छोटेलाल भारतीय, सदर विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी, नितिन पटेल समेत सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।