{"_id":"6a08c61442ae33433f046fd0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150529-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्लैब तोड़ते समय गिरे मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्लैब तोड़ते समय गिरे मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
फोटो-12- अनिकेत (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर कोतवाली के गदनखेड़ा में शुक्रवार की रात जर्जर मकान का स्लैब तोड़ते समय छत का आधा हिस्सा अचानक गिर गया। मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत हो गई।
रामनगर निवासी अनिकेत (23) ने गदनखेड़ा में साक्षी धाम के पास सीमा रावत के पुराने मकान का स्लैब तोड़ने का ठेका लिया था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे काम के दौरान छत का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। अनिकेत मलबे के साथ नीचे आ गिरा और दब गया। सिर, पीठ और छाती में गंभीर चोटें आईं। अन्य मजदूरों और लोगों ने मलबा हटाकर अनिकेत को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने जाजमऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अनिकेत दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार की मौत मलबे की चपेट में आने से हुई थी। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।