{"_id":"6a08c5a5e1ecceb375048a69","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-150555-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिस्तर पर मिला महिला का शव, गले में कसने के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिस्तर पर मिला महिला का शव, गले में कसने के निशान
विज्ञापन
फोटो-31- कायनात (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला हटिया में महिला का शव घर में बिस्तर पर मिला। ससुराल वालों ने सुबह हुई मौत की घटना को दिन भर दबाए रखा। पड़ोसियों की सूचना पर कानपुर से पहुंचे भाई ने शाम को पुलिस को सूचित किया। गले में निशान मिलने पर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पति और उसके दो भाई भाग गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।
नगर के मोहल्ला हटिया निवासी शीबू अंसारी पत्नी कायनात (24) के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर भाइयों से अलग रहता है। उसकी कस्बे में ही कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार की सुबह कायनात की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवाले दिन भर घटना को दबाए रहे। जानकारी होने पर मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने शनिवार दोपहर बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी तो कानपुर चकेरी के श्यामनगर निवासी भाई मोहम्मद कैफ परिवार के कुछ लोगों के साथ बांगरमऊ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
शीबू की बहन रूही ने पुलिस को बताया कि वह सुबह झाड़ू लगाने गई थीं तब भाभी कायनात को बिस्तर पर मृत पड़ी थी। घटना के बाद से ही पति शीबू व उसके दो भाई भाग गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। कैफ ने पुलिस को बताया कि कायनात का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। पिता रफीक और मां शहनाज, बीमार चल रहे मामा को देखने नोएडा गए हैं। उन्हें बहन की मौत की सूचना दे दी है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार शुक्रवार देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। भाई कैफ ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।