{"_id":"6a15f005c9e3ac37780327da","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151141-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीमार महिला आरक्षी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीमार महिला आरक्षी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-4- सची भट्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के कंधियानी गांव निवासी महिला आरक्षी सची भट्ट की बीमारी से मौत हो गई। वह बहराइच जिले के महिला थाने में तैनात थीं। पुलिस ने सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सची भट्ट (30) का विवाह चार वर्ष पहले कंधियानी निवासी शिवम शुक्ला से हुआ था। उनका डेढ़ वर्ष का बेटा विश्वम शुक्ला है। 18 मई 2026 को तबीयत खराब होने पर उन्होंने तीन दिन की छुट्टी ली थी। पहले उन्हें लखनऊ के आसवी अस्पताल में दिखाया गया। वहां पथरी की पुष्टि हुई थी। उपचार से आराम न मिलने पर परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए।
कानपुर में भी हालत में सुधार नहीं होने पर 24 मई 2026 को लखनऊ के राम मनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 मई की सुबह मौत हो गई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।