{"_id":"6a19e66a4ecf0834df0fcc7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151335-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक माह में उखड़ी गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक माह में उखड़ी गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो-29-गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क में आई दरार दिखाता युवक। स्रोत: वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण हुआ था। एक्सप्रेसवे की करीब सौ मीटर दायरे में दरार और डामर उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं निर्माण एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि ग्रीन फील्ड की सड़कों में कभी-कभी इस तरह की समस्या आती है, इसे ठीक कर दिया गया है।
मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने हरदोई के मल्लावां से किया था। शुक्रवार को एक कार सवार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 401 का बताया जा रहे इस वीडियो को बनाने वाला युवक पैर से डामर को हटाता है तो मिट्टी निकलती है। करीब 20 मीटर लंबाई में पतली दरार दिखती है जिसमें वह अपना पैर रखकर दिखाता है पूरा जूता दरार के बीच में आ जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने उसपर तेजी से अपनी प्रतिक्रिया शुरू कर दी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी चुटकी लेते हुए कमेंट किए।
निर्माण एजेंसी के मैनेजर दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि किलोमीटर संख्या 401 के पास सड़क में दरार आने की सूचना मिली थी, उसे ठीक करा दिया गया है। बताया कि एक्सप्रेसवे पर कंक्रीट के फाउंडेशन के ऊपर डामर की पर्त बिछाई जाती है, नवनिर्माण और तेज गर्मी होने से शुरुआती दिनों में कुछ स्थानों पर इस तरह की समस्या आती है। इसे ठीक करा दिया गया है।