फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजर रहा कंटेनर नहर में पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21-नहर में पलटा पड़ा कंटेनर। संवाद
चकलवंशी। शारदा नहर की पूरानिस्फपंसारी की क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजर रहा कंटेनर नहर में पलट गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। क्षतिग्रस्त पुलिया पर हादसे से आगाह करते हुए अमर उजाला ने 16 मई को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे।
विज्ञापन

बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज हाईवे पर दोस्तीनगर के पास शारदा नहर की संकरी पुलिया के चौड़ीकरण का काम एक माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया था। वाहनों को निकलने के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता कई बार बह चुका है। मुख्य मार्ग बंद होने से वाहन गांवों के संकरे रास्तों से आ-जा रहे हैं। उन्नाव की ओर से आने वाले वाहन अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास से पूरा निस्फपंसारी होते हुए रऊकरना निकलते हैं। भारी वाहनों के निकलने से पूरानिस्फपंसारी गांव के पास शारदा नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया की दोनों ओर की सुरक्षा दीवार गिरने और रास्ता क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका थी। शुक्रवार को पूरा से रऊकरना की ओर जा रहा कंटेनर पुलिया से गुजरते समय नहर में पलट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बचकर भाग गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंटेनर पलटा था। हादसे में जनहानि नहीं हुई है।

फोटो-21-नहर में पलटा पड़ा कंटेनर। संवाद

फोटो-21-नहर में पलटा पड़ा कंटेनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed