{"_id":"6a1c84175256ed7ca908c516","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151438-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चचेरे भाई के घर में फंदे से लटका मिला कबाड़ व्यवसायी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चचेरे भाई के घर में फंदे से लटका मिला कबाड़ व्यवसायी का शव
विज्ञापन
फोटो-20- सुरेंद्र कुमार सोनकर (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला गदनखेड़ा में निवासी कबाड़ व्यवसायी का शव रविवार सुबह पड़ोस में चचेरे भाई के खाली मकान में जाल में फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं । पुलिस जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार सोनकर उर्फ पप्पू (51) कबाड़ का काम करते थे। पत्नी भूरा देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह पड़ोस में स्थित चचेरे भाई बिंदा सोनकर के खाली पड़े मकान में थे। बेटी प्रियांशी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो पिता का शव आंगन के जाल में रस्सी के फंदे से लटका देखा।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी भूरादेवी, बेटी प्रीति, स्वाति, शालिनी व प्रियांशी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजन घटना के पीछे वजह नहीं बता सके हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।