{"_id":"6a1c8467d39e29fb6902eb77","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151449-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लापता किशोरी का खेत में मिला अर्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लापता किशोरी का खेत में मिला अर्धनग्न शव
विज्ञापन
फोटो- 27-सीओ तेज बहादुर सिंह की मौजूदगी में घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम व मौजूद पु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसका अर्धनग्न शव रविवार को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला। किशोरी के गले में कसने के निशान थे और मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
किशोरी शनिवार रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हुई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव के पास दुपट्टे की पट्टी और चप्पल भी बरामद हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसी दुपट्टे से गला कसकर किशोरी की हत्या की गई। सूचना पर अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और सीओ तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस अधीक्षक भी अजगैन कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। परिजनों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।
सीओ तेज बहादुर सिंह ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए। दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का डेढ़ घंटे तक बारीकी से मुआयना किया। टीम ने घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए। किशोरी दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मां ने बेटी की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के एक युवक और पड़ोसी गांव के उसके दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- -
पिता की 13 साल पहले हो गई थी मौत
किशोरी के पिता की 13 साल पहले मौत हो गई थी। वह मूल रूप से माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पति की मौत के बाद उसकी मां परिवार के साथ अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके में रह रही है।
विज्ञापन
किशोरी शनिवार रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हुई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव के पास दुपट्टे की पट्टी और चप्पल भी बरामद हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसी दुपट्टे से गला कसकर किशोरी की हत्या की गई। सूचना पर अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और सीओ तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस अधीक्षक भी अजगैन कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। परिजनों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ तेज बहादुर सिंह ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए। दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का डेढ़ घंटे तक बारीकी से मुआयना किया। टीम ने घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए। किशोरी दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मां ने बेटी की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के एक युवक और पड़ोसी गांव के उसके दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।