{"_id":"6a27187df5fd27346a0f41cd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151920-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मायके में महिला का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मायके में महिला का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। मायके में रह रही महिला का शव सोमवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव महपरापुर निवासी फतेह बहादुर सिंह की बेटी महक सिंह (22) का शव सोमवार की शाम घर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां सोनी ने बताया कि बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक बाहर न आने पर आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दीवार तोड़कर देखा गया तो शव फंदे से लटका था। महक का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव ओसिया निवासी अंशू सिंह के साथ हुआ था। दो माह से वह मायके में रह रही थी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि ससुराल से विवाद चल रहा था। महक तीन बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की थी।
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां व परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं, संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। (संवाद)