{"_id":"6a28695d7bf04d214f07482d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151932-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी से शंकरपुर इलेवन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी से शंकरपुर इलेवन सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। आंट घुसौली गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मंगलवार को खेला गया। शंकरपुर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगदीशपुर सेंटनर इलेवन को 80 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर जगदीशपुर सेंटनर इलेवन ने शंकरपुर इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शंकरपुर इलेवन टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। अभिषेक ने 70 रन की शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदीशपुर सेंटनर इलेवन के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 11 ओवरों में 106 रन पर आउट हो गई।
शंकरपुर इलेवन ने 80 रन से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजकों के अलावा दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।