{"_id":"6a2869551126fa9ab6059bd7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151969-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीमऊ सुपर किंग को हराकर जेसीबी-11 ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीमऊ सुपर किंग को हराकर जेसीबी-11 ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो-27- विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते आयोजक। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। अमरनाथ महाविद्यालय में चल रहीं क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जेसीबी-11 व सीमऊ सुपर किंग के बीच खेला गया। जेसीबी-11 ने सीमऊ सुपर किंग को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में मंगलवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सीमऊ सुपर किंग ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में आजाद इलेवन टीम 94 रनों पर ही ढेर हो गई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेसीबी-11 ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनूप भट्ट इलेवन की टीम 64 रन ही बना पाई।
फाइनल मुकाबले में सीमऊ सुपर किंग ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। जेसीबी-11 टीम ने पांच ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। आयोजकों ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।